News reporter 25.09.2026

छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई जिलों के कलेक्टरों ने स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। धमतरी, बालोद, कांकेर, दुर्ग सहित अन्य प्रभावित जिलों में सभी सरकारी  बंद रहेंगे।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। नदी-नालों में जलभराव और निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित रहने और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।