News reporter 28.09.2026

chhattisgarhtimeslive

नई दिल्ली/रायपुर: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर है। आज 28 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रस्तावित 3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल को टाल दिया गया है।

देर रात बनी सहमति:
27 सितंबर की रात 9:30 बजे इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच हुई अहम बैठक में सहमति बनी, जिसके बाद UFBU ने हड़ताल स्थगित करने का ऐलान किया। b947

क्या थीं मांगें?

  1. 5-Day Banking: सभी शनिवार को छुट्टी (अभी सिर्फ दूसरा और चौथा शनिवार बंद रहता है)
  2. PLI स्कीम: Scale-IV और उससे ऊपर के अधिकारियों की परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव योजना में बदलाव
  3. अन्य लंबित मुद्दे: 8 मार्च 2024 के समझौते के बाकी मुद्दे

IBA ने सभी शनिवार छुट्टी पर विचार के लिए हाईलेवल कमेटी बनाने का आश्वासन दिया है, जिसमें UFBU के सदस्य भी होंगे।

आज बैंक खुले हैं:
हड़ताल टलने से आज 28 सितंबर को सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे।


@chhattisgarhtimeslive