News reporter 29.09.2026

chhattisgarhtimeslive

रायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता पदों पर भर्ती के लिए लिखित भर्ती परीक्षा LSL26 की विज्ञप्ति जारी कर दी है।

किन विषयों के लिए भर्ती?
हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र के रिक्त पदों पर भर्ती होगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29.09.2026 (मंगलवार) से
  • अंतिम तिथि: 26.10.2026 (सोमवार) शाम 5 बजे तक
  • त्रुटि सुधार: 27.10.2026 से 29.10.2026, शाम 5 बजे तक
  • परीक्षा की संभावित तिथि: 29.11.2026 (रविवार)
  • परीक्षा समय: सुबह 10:00 से 12:15 बजे तक
  • प्रवेश पत्र जारी: 23.11.2026 (सोमवार)
  • परीक्षा केंद्र: 05 संभागीय मुख्यालयों में

फीस वापसी: छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा, उसी बैंक खाते में जिससे भुगतान किया गया है।

आधिकारिक वेबसाइट: https://cgssb.cgstate.gov.in

युवाओं के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ में व्याख्याता भर्ती LSL26 के लिए आवेदन शुरू 📚
हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र के पदों पर भर्ती
अंतिम तिथि 26 अक्टूबर, परीक्षा 29 नवंबर को