Raipur news
chhattisgarhtimeslive

छत्तीसगढ़
रायपुर के ऐतिहासिक तेलीबांधा चौक का नाम “सेवा ज्योति संकल्प चौक” रखने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है।
छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु प्रसाद साहू ने कहा कि तेलीबांधा नाम हमारे इतिहास और तेली समाज की पहचान से जुड़ा है। 1835 में बने तेलीबांधा तालाब के नाम से ही इस चौक का नाम पड़ा है, इसलिए इसका नाम नहीं बदलना चाहिए।
हमारे साहू समाज का गाैरव, रायपुर का गाैरव तेली बांधा अब इसका नाम बदल के सेवा ज्योति संकल्प चौक नाम रखने का घोषणा माननीय मुख्यमंत्री जी कर रहे है लेकिन यह बहुत ही निंदनीय है, इसका घोर विरोध करता हूँ, हमें सेवा ज्योति संकल्प से काेई आपत्ति नहीं है पर ये नाम किसी दूसरे चाैक पर रख लिजिए, तेली बांधा चाैक तेलीयाे का ऐतिहासिक स्थल है, आस्था का स्थल है, हमारी पहचान है, सदियों पहले से तेली समुदाय भारी मात्रा में वहां पर रहते आये है, तेलीयाे ने ही तलाब का निर्माण कराया जिससे रायपुर काे पानी पुर्ति हुई, जिस पर नाम पडा तेलीबांधा यह ऐतिहासिक स्थल है, तेलीयाे का स्थल है, वर्तमान में रायपुर का प्रमुख स्थल है, ये तेली समुदाय के आस्था के साथ खिलवाड़ है, तेलीबांधा चाैक का नाम बदलने पर हम पुरजोर ढंग से इसका विरोध करते है, साथ में उन्होंने समाज के लाेगाे काे भी इसका विरोध करने काे कहा।
उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि तेलीबांधा चौक के ऐतिहासिक नाम को यथावत रखा जाए।